* राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस करेगी राजीव गाँधी चौक में कार्यक्रम आयोजन*

धरमजयगढ़ – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नगर के राजीव गांधी चौक में किया जाएगा !

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी जी के जीवन, उनके योगदान और आदर्शों को याद करेंगे। साथ ही सामुदायिक सेवा के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश में सूचना क्रांति की नींव रखी, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांव-गांव तक लोकतंत्र को पहुंचाया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।













