* शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण के विरोध में धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने किया घेराव *

धरमजयगढ़। प्रदेशभर में शिक्षा विभाग द्वारा किये जा रहे युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी स्थानीय शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने रैली की शक्ल में शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि युक्तियुक्तकरण की आड़ में गांवों के स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग का यह कदम ग्रामीण अंचलों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने जैसा है।
ज्ञात हो कि हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों और ब्लॉकों में युक्तियुक्तकरण को लेकर भारी विरोध देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे भाजपा सरकार की “शिक्षा विरोधी नीति” बता रही है!