* पी एम श्री सेजेस धरमजयगढ़ के छात्र छात्राओं ने बढ़ाया नगर का मान , राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय के 10 छात्रों का चयन *

धर्मजयगढ़ — नगर के प्रतिष्ठित पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय धर्मजयगढ़ के प्राचार्य श्री हकीम उल्लाह खान जी ने अत्यंत हर्ष के साथ जानकारी दी कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस परीक्षा में पूर्व माध्यमिक स्तर की कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। इस वर्ष यह परीक्षा विद्यालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें कुल 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 10 प्रतिभावान छात्रों का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 के लिए हुआ है।
चयनित छात्रों को आगामी वर्षों तक अध्ययन हेतु वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो उनकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगी।
चयनित छात्र-छात्राएं हैं: मोहिनी तिवारी, साक्षी तिवारी,चंद्रप्रकाश गुप्ता, केशव पटेल, किरण भगत, मुस्कान डनसेना, , स्वयं सिदार, सुभी साहू, संतोषी गुप्ता एवं वेदांत पटेल।
इन होनहार छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री हकीम उल्लाह खान जी सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह सफलता विद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता एवं छात्रों की मेहनत का प्रतीक है।