कांग्रेस प्रत्याशी राजीव अग्रवाल के नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में आयेगी तेजी, भाजपा प्रत्याशी अनिल सरकार फिलहाल प्रचार में आंशिक रूप से आगे

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़ नगर की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है और आगामी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों को जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा।
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर जनता पार्टी को समर्थन देगी। रितुराज सिंह ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता तक पार्टी का संदेश पहुंचाएं।
धरमजयगढ़ में कांग्रेस की ओर से विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है।



