रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया आज क्षेत्रीय दौरे पर, विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों में होंगे शामिल

धरमजयगढ़ – 28 फरवरी 2025: रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय राधेश्याम राठिया आज शुक्रवार को अपने एकदिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे घरघोड़ा, बाकारुमा, धरमजयगढ़ और छाल मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और आम जनता से संवाद करेंगे।

दौरे का विस्तृत कार्यक्रम:
➡ सुबह 10:00 बजे – ग्राम कया: भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट एवं संवाद।
➡ सुबह 11:00 बजे – ग्राम बाकारुमा: शिवरात्रि मेला में शामिल होकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात।
➡ दोपहर 12:00 बजे – धरमजयगढ़: पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा एवं मुलाकात।
➡ दोपहर 12:30 बजे – ग्राम खड़गांव: कार्यकर्ताओं से भेंट।
➡ दोपहर 01:00 बजे – ग्राम छाल: कार्यकर्ताओं से मुलाकात।
➡ दोपहर 01:30 बजे – ग्राम चंद्रशेखरपुर एडू: “ठाकुर देव महोत्सव सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। (कार्यक्रम स्थल: देवरास मांड, कुरकुट नदी संगम स्थल)।

जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
सांसद राधेश्याम राठिया इस दौरान प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और पत्रकारों से भी संवाद करेंगे। यह दौरा क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा, संगठन को सशक्त करने और जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत साहू का आमंत्रण
भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत साहू ने क्षेत्र के सभी सम्माननीय कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को इस महत्वपूर्ण दौरे में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि “सांसद महोदय का यह दौरा न केवल संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा।”

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
सांसद राधेश्याम राठिया की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है। उनका यह दौरा स्थानीय मुद्दों के समाधान, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा।

मोबाइल - 88817484445
ऋषभ तिवारी


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles