*महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण *

छत्तीसगढ़ में विकास की नई उड़ान: 200 करोड़ से बनेगा ‘यूनिटी मॉल’
छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से ‘यूनिटी मॉल’ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की घोषणा साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’ में की।

इस सम्मेलन में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए नई पहल शुरू करने की भी घोषणा की, जिसके तहत अब उनका मानदेय सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण को नया आयाम
सीएम साय ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सराहना करते हुए पंचायतों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की याद दिलाई और कहा कि अब विधानसभा और लोकसभा में भी 33% आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं राजनीति से लेकर फाइटर प्लेन उड़ाने और रेल संचालन जैसे क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 13 महीनों से महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। अब तक 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 8,488 करोड़ रुपये अंतरित किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधन दिया।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles