*छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 2 नक्सली ढेर!*

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बीजापुर और सुकमा जिलों में हुई मुठभेड़ों में कुल 41 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कई बड़े लीडर भी शामिल हैं।
2 फरवरी को 8 नक्सली ढेर
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने एक भीषण मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सभी उग्रवादी PLGA की कंपनी नंबर 2 से जुड़े थे। जवानों ने मौके से इंसास राइफल, 303 बोर, 12 बोर और BGL लॉन्चर भी बरामद किया था।
सुकमा में 500 जवानों ने घेरा, 2 नक्सली मारे गए
सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने 500 जवानों के विशेष अभियान में 2 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल थे। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
9 फरवरी को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई – 31 नक्सली ढेर!
9 फरवरी को बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद भी हुए। यह इस साल का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान साबित हुआ।
2025 में अब तक 83 नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ में चल रही नक्सल विरोधी मुहिम में अब तक 2025 में 83 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। सुरक्षा बलों का दावा है कि आगे भी इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे और नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। 











