नगर विकास को नई दिशा: शपथ से पूर्व ही एक्शन में अनिल सरकार

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सरकार ने नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर समस्याओं का निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने वार्ड क्रमांक 03 का दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार

वार्ड क्रमांँक 03 की पार्षद श्रीमती माघो बाई राठिया ने इस अवसर पर वार्ड की प्रमुख समस्याओं, विशेष रूप से जर्जर सड़कों, बिजली आपूर्ति में अनियमितता और नदी तक सुगम पहुंच मार्ग की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सरकार के नेतृत्व में नगर विकास को नई गति मिलेगी।
विशेष रूप से ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि अनिल सरकार ने अभी शपथ ग्रहण भी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बना लिया है। उनके इस सक्रिय रवैये से नगरवासियों में उम्मीद की नई किरण जगी है। शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ, अनिल सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका कार्यकाल नगर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित होगा।
नगरवासियों को अब जल्द ही सकारात्मक बदलाव की आशा है, जिससे धरमजयगढ़ का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
मोबाइल - 88817484445
ऋषभ तिवारी
मोबाइल – 88817484445


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles