माघो बाई राठिया, विजय यादव, टार्जन भारती औऱ जगन्नाथ यादव करेंगे उपाध्यक्ष पद की दावेदारी ?

नगर पंचायत धरमजयगढ़ में उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी तेज, माघो बाई राठिया और विजय यादव मुख्य दावेदार
नगर पंचायत धरमजयगढ़ में उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की चर्चा जोरों पर है। अध्यक्ष पद पर पुरुष होने के कारण उपाध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवार की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में भाजपा की वरिष्ठ पार्षद माघो बाई राठिया मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
माघो बाई राठिया:
माघो बाई राठिया और उनके पति दोनों विगत 20 सालों से क्रमशः वार्ड क्रमांक 03 से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। लगातार इतने सालों तक एक ही परिवार का जनप्रतिनिधि होना उनकी लोकप्रियता औऱ सक्रियता को दर्शाता है, खुद श्रीमती राठिया दूसरी बार पार्षद चुनी गई हैं अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला होने औऱ वरिष्ठता के नाते भी इस पद पर उनकी स्वाभाविक दावेदारी बनती हैं!
विजय यादव:
वहीं, पांच बार अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतने वाले विजय यादव भी उपाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए पार्टी के कई पार्षदों का समर्थन उन्हें मिल सकता है।
भाजपा के पास बहुमत:
नगर पंचायत में भाजपा के 10 पार्षदों के साथ बहुमत होने के कारण यह स्पष्ट है कि उपाध्यक्ष पद भी भाजपा के ही खाते में जाएगा। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व किसे प्राथमिकता देता है – अनुभवी विजय यादव को या महिला प्रतिनिधित्व को महत्व देते हुए माघो बाई राठिया को।
क्या होगा फैसला?
नगरवासियों की निगाहें अब भाजपा के फैसले पर टिकी हैं। क्या पार्टी महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देगी या अनुभवी उम्मीदवार को जिम्मेदारी सौंपेगी, इसका फैसला जल्द होने की उम्मीद है।नगर पंचायत धरमजयगढ़ में उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। संभावित दावेदारों में माघो बाई राठिया, विजय यादव, टार्जन भारती और जगन्नाथ यादव के नाम सामने आ रहे हैं।
भाजपा के पास नगर पंचायत में 10 पार्षदों के साथ स्पष्ट बहुमत है, जिससे यह संभावना बढ़ जाती है कि उपाध्यक्ष पद भी भाजपा के किसी नेता को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व किसे समर्थन देता है और क्या किसी अन्य दावेदार की दावेदारी मजबूत हो सकती है।

मोबाइल - 88817484445
ऋषभ तिवारी


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles