* सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती *

धरमजयगढ़ – मंडल कांग्रेस धरमजयगढ़ के नेतृत्व में मंगलवार 20 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और तत्पश्चात सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में मरीजों को फल वितरित किए।
मंडल अध्यक्ष संतोष प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हुरदानंद यादव, भवानी सोनी, अखिलेश जेकब, दारा खान, राफेल टोप्पो, मेराज खान, राजीव अग्रवाल, खुर्शीद खान, गौरव सोनी, गगनदीप सिंह कोमल, राजेंद्र गुप्ता, चन्दर नामदेव, हीराकुंवर यादव, दामिनी यादव, सलमा बेगम, रामनरेश पाठक, चमार राठिया, आगेश्वर डनसेना, अनिल सारथी, जय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने मात्र 40 वर्ष की आयु में देश की बागडोर संभाली। उनके कार्यकाल (1984-1989) में शिक्षा, तकनीकी विकास और सूचना क्रांति की नींव पड़ी। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, जिससेकांग्रेसजनों ने बताया कि राजीव गांधी का जीवन राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को समर्पित रहा। सद्भावना दिवस का उद्देश्य भी इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाना है। 













