
थमेगा विजय रथ या बढेगा गौरव, वार्ड क्रमांक 07, किसकी होगी जीत किसे मिलेगी मात ?
सिटी रिपोर्टर (धरमजयगढ़) – नगरीय निकाय चुनाव 2025 में वार्ड क्रमांक 07 का मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। भाजपा के प्रत्याशी विजय यादव, जो पहले चार बार पार्षद रह चुके हैं जिसमें एक बार निर्दलीय के रूप में भी जीत चुके हैं, इस बार फिर मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने युवा नेता गौरव सोनी को प्रत्याशी बनाया है।

अलग अलग वार्डों में विजय यादव की लगातार जीत और गौरव सोनी की युवा ऊर्जा के बीच मुकाबला रोचक होगा। चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि विजय यादव का “विजय रथ” जारी रहेगा या गौरव सोनी कांग्रेस का “गौरव” बढ़ाएंगे। भाजपा प्रत्याशी विजय यादव का राजनीतिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने चार बार पार्षद पद पर जीत दर्ज की है, जिसमें एक बार निर्दलीय चुनाव जीतना भी शामिल है। उनकी पकड़ क्षेत्र में मजबूत मानी जाती है, और भाजपा में उन्हें “तुरुप का इक्का” कहा जाता है।
विपक्षी उम्मीदवारों के लिए विजय यादव को हराना एक कठिन चुनौती रही है। उनकी लोकप्रियता, जनसंपर्क और विकास कार्यों का प्रभाव वार्ड क्रमांक 07 में साफ दिखता है। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने युवा गौरव सोनी को मैदान में उतारा है, जो नई ऊर्जा और बदलाव की बात कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि क्या जनता विजय यादव पर फिर भरोसा जताएगी या बदलाव के लिए कांग्रेस के युवा चेहरे को मौका देगी। मुकाबला दिलचस्प होने वाला है!












