नगर पंचायत धरमजयगढ़ में माघो बाई राठिया की रिकॉर्ड जीत, सांसद राधेश्याम राठिया के कार्यक्रम से बना माहौल

नगर संवाददाता धरमजयगढ़ – नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 03 में माघो बाई राठिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा का किला बरकरार रखा। उनकी इस जीत में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया के हालिया कार्यक्रम की बड़ी भूमिका रही, जिसने क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में माहौल बना दिया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू के लिए भी चुनाव अग्नि परीक्षा थी, उन्होंने भी चुनाव संचालन में कोई कसर नहीं रखी औऱ उसका परिणाम भी सामने आ गया है
सांसद राधेश्याम राठिया के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क तेज कर दिया, जिससे वार्ड में लहर बन गई। माघो बाई राठिया के पक्ष में जनता का रुझान बढ़ा और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयकिरण को बड़े अंतर से हराया।
विगत वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जनता से गहरे जुड़ाव का भी माघो बाई राठिया को सीधा लाभ मिला। जीत के बाद उन्होंने अपने समर्थकों और जनता का आभार व्यक्त किया और आगे भी सेवा व विकास कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।