धरमजयगढ़ के बेटे को जनता का आशीर्वाद – सर्व समाज के विकास का संकल्प!

नगर संवाददाता, धरमजयगढ़ – ** कॉंग्रेस का धुआंधार प्रचार जारी, हर मोहल्ले मे उमड़ रहा जन सैलाब, भाजपा के गढ़ वार्ड 03 में कॉंग्रेस ने बनाया माहौल, 04 में  भी कॉंग्रेस मजबूत स्थिति में**
धरमजयगढ़ नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजीव अग्रवाल ने अपने विजन और संकल्प के साथ जनता के बीच एक नई ऊर्जा भर दी है। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि धरमजयगढ़ नगर के स्वाभिमान और विकास की जीत होगी। राजीव अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा, “मुझे सर्व समाज का आशीर्वाद चाहिए, ताकि मैं जीतकर पूरे नगर के सम्मान और विकास के लिए कार्य कर सकूं। हो सकता है कि कुछ लोग किसी कारणवश मुझसे दूरी बनाए हुए हों, लेकिन मेरा विश्वास है कि धरमजयगढ़ नगर अपने बेटे के साथ खड़ा रहेगा और नगर के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुझे विजयी बनाएगा।”                                   बुजुर्गों ने कहा – विजयी भव                               *कॉग्रेस प्रत्याशी राजीव अग्रवाल ने आगे कहा कि धरमजयगढ़ की जनता उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि नगर के बेटे के रूप में देख रही है। उन्हें युवाओं का साथ औऱ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है! राजीव अग्रवाल का संकल्प है कि धरमजयगढ़ को विकास की नईनगर ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए, और उनके इस संकल्प में पूरा नगर साथ खड़ा नजर आ रहा है!


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles